फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू से पहले डिंपल पर आया था ऋषि कपूर का दिल, इस डर की वजह से नहीं कर पाए थे प्रपोज

Tue, 04 Sep 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर 65 साल के हो गए हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को हिंदी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है। आज ऋषि कपूर के जन्मदिन पर हम उनके बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
a
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' की थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। महज 14 साल की उम्र में नीतू कपूर ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'खेल-खेल में' की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू के बीच रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म 'बॉबी' से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। 

4 of 6
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को डिंपल कपाड़िया से प्यार हो गया था। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे लेकिन उनके पापा राज कपूर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। ऋषि उस समय अपने पिता के खिलाफ नहीं जा सकते थे इसलिए वो डिंपल को भूल गए।
विज्ञापन

5 of 6
इसी बीच इंडस्ट्री में यह चर्चा होने लगी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। नीतू ने ज्यादातर फिल्में ऋषि कपूर के साथ ही साइन कीं। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor
अपनी शादी के दौरान नीतू और ऋषि दोनों ही बेहोश हो गए थे। दरअसल नीतू अपने भारी लहंगे को संभाल नहीं पा रही थीं। वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे और वो भी बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले भी उन्हें लगातार चक्कर आ रहे थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए थे। नीतू और ऋषि के एक बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर कपूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें