ऋषि कपूर ने निर्देशन में भी आजमाया हाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशन में भी आजमाया हाथ
अभिनेता के तौर पर ऋषि कपूर ने खूब नाम कमाया। उन्होंने 'अमर अकबर एंथोनी', 'कभी कभी', 'दूसरा आदमी', 'कर्ज', 'प्रेम रोग', 'सागर', 'नसीब', 'कातिलों के कातिल', 'कुली', 'दोस्ती दुश्मनी', 'घर घर की कहानी', 'घराना' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया था। साल 1999 में उन्होंने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना के साथ 'आ अब लौट चलें' फिल्म बनाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।