102 Not Out
फिल्म '102 नॉट आउट' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि वह इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं के लिए एक मैशअप सॉन्ग चाहते थे। निर्देशक ने कहा, 'मैं चाहता था कि फिल्म में एक ऐसा गाना हो जो इन दो कलाकारों के पुराने गाने- 'लंबू जी टिंगु जी' (कूली) और 'चल मेरे भाई' (नसीब) को मिलाकर तैयार किया गया हो।' मगर अमिताभ बच्चन के कहने पर फिल्म के लिए नया गाना लिखा गया।