हाल ही में फादर्स डे के दिन रणबीर कपूर ने अपने पापा ऋषि कपूर और संजय दत्त की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती की याद दिलाई थी। इस फोटो को शेयर करते वक्त रणबीर कपूर ने लिखा था 'पापा और संजय सर साथ में चिल करते हुए।'
इन फोटो में यकीनन दोनों की दोस्ती देखने लायक लग रही थी। दरअसल ऋषि कपूर और संजय दत्त न सिर्फ पास में ही रहते हैं बल्कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी है। दोनों के परिवारों में दोस्ती होने के चलते रणबीर कपूर पहले से ही न सिर्फ संजय दत्त को जानते थे बल्कि वो खुद भी उनके काफी करीब थे।