फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की 'मुल्क' को बड़ी राहत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Thu, 02 Aug 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुल्क
ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मुल्क' को कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिली है। फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ विवाद के बाद 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई थी लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुल्क
कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी कंपनी सोहम रॉक स्टार इंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिंडोशी कोर्ट में अपील की थी। मामले में पैरवी कर रहे वकील अशोक सरावगी ने बताया कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई है। अब फिल्म तय समय यानी 3 अगस्त को ही रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
मुल्क
वंदना पुनवानी नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट एजेंसी बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने उसका बंगला किराए पर लिया था मगर उसका भुगतान नहीं किया गया है। पुनवानी का कहना है कि यह एजेंसी फिल्म 'मुल्क' के निर्माण से जुड़ी है। लिहाजा, जब तक उसका बकाया 50 लाख रुपये का भुगतान ना हो जाए, फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए।

4 of 5
मुल्क
वंदना पुनवानी का आरोप है कि साल 2011 में बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने मुंबई स्थित उसका बंगला किराए पर लिया था और उसे ऑफिस में तब्दील करना चाहते थे। हालांकि, जब रिहायशी प्रॉपर्टी को दफ्तर में बदलने की अनुमति नहीं मिली, तब कंपनी ने किराया देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुल्क
किराए का भुगतान ना होने पर वंदना पुनवानी ने दिंडोशी सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने एक और याचिका दायर करते हुए मांग की कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर भी रोक लगा दी जाए। गौरतलब है कि बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा की कंपनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें