फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मुश्किल घड़ी में साए की तरह ऋषि कपूर के साथ रहीं नीतू, देखें अनदेखी तस्वीरें

Thu, 30 Apr 2020 02:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
कपूर खानदान के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों भरा है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने के बाद ऋषि कपूर वापस भारत लौट आए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हमेशा साए की तरह खड़ी रहीं। चलिए इस मौके पर हम आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor, neetu singh - फोटो : social media
नीतू और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे हालांकि दोनों की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
rishi kapoor, neetu singh - फोटो : social media
नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि कपूर फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी इस आदत से नीतू परेशान हो जाया करती थीं। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' के दौरान दोनों ने एक दूसरे को सीरियसली लेना शुरू कर दिया।  
 

4 of 6
neetu singh
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साथ में कई फिल्में कीं। इनमें ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। तब तक इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
rishi kapoor, neetu singh - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मां उनके कजिन को साथ भेजती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor, neetu singh - फोटो : social media
पांच साल डेट करने के बाद साल 1980 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। नीतू जहां अपना लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थीं वहीं ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और बेहोश हो गए थे। जब वो दोनों ठीक हुए तब शादी की रस्में पूरी हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें