लंबे इलाज के बाद ऋषि कपूर अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं । करीब 9 महीने तक उनका इलाज न्यूयॉर्क में चला । इस नाजुक वक्त पर ऋषि की पत्नी नीतू कपूर उनके साथ रहीं । हाल ही में एक इंटरव्यू में नीतू और ऋषि कपूर ने इस मुश्किल वक्त के बारे में अपने विचार साझा किए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि के इलाज के बारे में नीतू कपूर ने बताया, 'मुझे दवाई बिल्कुल समझ नहीं आतीं और मैं इसे गलत भी नहीं कर सकती थी । मुझे बिल्कुल सही तरीके से इन्हें देना था । इसके लिए मैंने अपनी एक लिस्ट तैयार की, जिससे मैं समझ सकूं कि इन दवाओं को किस तरह से देना है।'
वहीं ऋषि कपूर ने नीतू के बारे में कहा, 'वो इस मुश्किल वक्त में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं । उनके सपोर्ट के बिना मैं कुछ भी नहीं कर सकता था ।' वहीं नीतू कहती हैं, 'इलाज के दौरान वो एक बच्चे की तरह थे और मैं उनके लिए सबकुछ करना चाहती थी ।'
बता दें कि अभी ऋषि और नीतू कपूर न्यूयॉर्क में ही हैं । उनके बच्चे रणबीर और रिदि्धमा कपूर ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क जाते रहते थे । हाल ही में दोनों की मुलाकात अनुपम खेर से हुई । तीनों सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के यहां डिनर करने गए थे। वहां से लौटते हुए अनुपम खेर ने एक वीडियो भी शेयर किया था ।
अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, 'फिल्ममेकर और प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना के यहां डिनर करने के बाद मैंने, ऋषि और नीतू ने कैब करने का सोचा । राइड के बाद हम तीनों कैब का पैसा देने के लिए बच्चों की तरह लड़ पड़े । इस बांग्लादेशी कैब ड्राइवर को पता नहीं है कि उसकी कार में कौन बैठा है ।'