फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए निर्देशकों की ये बात पसंद नहीं करते ऋषि कपूर, दे डाली ये नसीहत

Sun, 23 Feb 2020 07:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक और देश के मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
इस ट्वीट में ऋषि कपूर ने अपने चाचा शम्मी कपूर और निर्देशक विजय आनंद की पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनकी फिल्म तीसरी मंजिल की शूटिंग के दौरान की है। इसमें विजय आनंद, शम्मी कपूर की प्रस्तुति को मॉनीटर पर देखने के बजाय उनके बगल में बैठकर गौर से देखते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Rishi Kapoor's Tweet - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर ने लिखा है, 'डायरेक्टर को हमेशा एक कलाकार को करीब से परफॉर्म करते देखना चाहिए बजाय उसके कि वो एक्टर को किसी मॉनिटर पर देखे। मैं तो आज कल के डायरेक्टर से परेशान हो गया हूं जो इस नए खिलौने के साथ खेलने में कितने खुश नजर आते हैं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
shekhar kapoor - फोटो : file photo
शेखर कपूर ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सही कहा ऋषि कपूर। मुझे भी वीडियो मॉनीटर नापसंद है और जितना संभव हो सके इसे अपने से दूर रखने की कोशिश करता हूं। इसमें से कभी नहीं देखता हूं और अपने कलाकारों को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं देता हूं। यह फिल्म बनाने का एक आलसी तरीका है। जटिल वीएफएक्स दृश्यों के अलावा इनका इस्तेमाल नहीं करता हूं।'

शिल्पा बनीं दूसरी बार मां और कियारा-भूमि का टॉपलेस फोटोशूट, ये हैं हफ्ते की पांच बड़ी खबरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें