कुछ समय से ऋषि कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से दूर हैं। ऋषि के ट्विटर हैंडल पर भले कोई हलचल ना दिख रही हो लेकिन उन्होंने प्राइवेट मैसेज कर फिर एक महिला की बेइज्जती की है।
विज्ञापन
2 of 7
सुचित्रा त्यागी
इस बार ऋषि RJ सुचित्रा त्यागी के साथ उलझ गए। सुचित्रा ने ऋषि के साथ बातचीत का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले हॉलीवुड स्टार बेयॉन्से ने एक प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था।
पढ़ें- रणवीर सिंह ने 'पद्मावती विवाद' पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह गए पते की बात
विज्ञापन
3 of 7
ऋषि कपूर
ऋषि ने बेयॉन्से की इस तस्वीर का मजाक उड़ाते हुए लिखा था, 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन'। इसके बाद सुचित्रा ने ऋषि की इस तस्वीर पर लिखा- 'Not Funny'। सुचित्रा को इस तस्वीर में कुछ मजाकिया नहीं लगा।
What a day I'm having. pic.twitter.com/fQSJnzPhrh
— Sucharita Tyagi (@Su4ita) November 20, 2017
4 of 7
ऋषि कपूर
बस इतनी सी बात पर ऋषि का पारा चढ़ गया। ऋषि खुद तो दूसरो का मजाक उड़ाते रहते हैं लेकिन अगर कोई उनके बारे में कुछ कह दे तो बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऋषि ने ट्विटर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन सुचित्रा को पर्सनल मैसेज किए।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषि कपूर
उन्होंने लिखा, 'तुम जैसी लड़कियों के पास ढंग का सेंस ऑफ ह्यूमर तो होता नहीं है। फिर मुझे फॉलो करने की क्या जरूरत है।' जब सुचित्रा ने उनसे कहा कि मैं आपकी और आपके परिवार की इज्जत करती हूं। आप ऐसे पर्सनल कमेंट मत कीजिए। इसके बाद तो ऋषि ने कमाल ही कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
rishi kapoor
उन्होंने लिखा, 'तुम्हें अच्छी नींद की जरूरत है। जब सुबह उठना तो कॉफी पीना। जैसा तुम सोचती हो दुनिया उससे कहीं ज्यादा अच्छी है। मुझे माफ करना क्योंकि मैं तुम्हें ब्लॉक करने जा रहा हूं।' सुचित्रा के इस स्क्रीन शॉट पर सोशल मीडिया यूजर ने ऋषि पर गुस्सा निकाला।
पढ़ें- गर्दन कटने की धमकी के बीच शाहरुख-आमिर ने किया दीपिका को फोन, कही ऐसी बात
एक यूजर ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए। दूसरों को औकात दिखाता है अपनी औकात भी दिखा रहा है। घटिया इंसान। तभी इसकी अपने बेटे से नहीं बनती है। प्रेग्नेंट औरत का मजाक बना रहा। तेरी मां भी कभी ऐसी हुई होगी जब तेरे जैसे घटिया इंसान को जन्म दिया।'
Shame on u... seriously .... doosro ko aukat dikhata hai apni aukat bhi dikha raha hai.... ghatiya insaan.... no wonder tabhi apne bete se nahi banti hai iski.... pregnant aurat ka mazak bana raha .... teri maa bhi kabhi aasi hui hogi jab tere jaise ghatiya insaan ko janam dia..
— ananya (@ananya60777) November 20, 2017