फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में ही रखा फिल्मी दुनिया में कदम, पैसों के लिए बिग बॉस में नजर आई थीं रिमी सेन

Wed, 31 Mar 2021 03:51 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने शुरुआत में तो खूब नाम कमाया लेकिन समय के साथ उनकी चमक धुंधली पड़ गई। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम रिमी सेन (Rimi Sen) है। रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता पागल रहते थे। पागल असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्मों में। हाल ही में रिमी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई जो कि एक सुपरहिट थी। रिमी ने इसके पीछे आर्थिक तंगी एक बड़ी वजह बताई है। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत न होने के कारण उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिमी का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं, लेकिन अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रिमी रख लिया था। हंगामा, बागवान और धूम जैसी हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री आखिरी बार बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आई थीं। कुछ समय पहले इस शो में अपनी एंट्री और शो के कॉन्सेप्ट को लेकर उन्होंने कई खुलासे भी किए थे। रिमी ने बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हें काफी मोटी रकम ऑफर की थी, मात्र 50 दिनों के लिए 2.25 करोड़ रुपए दिए गए थे।

4 of 5
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि रिमी सेन ने अपने फिल्मी करियर में अधिक शोहरत तो हासिल नहीं की, लेकिन कुछ यादगार फिल्में जरूर की हैं। उन्हें 2003 में आई फिल्म हंगामा, 2004 में धूम और 2005 में दीवाने हुए पागल के लिए याद किया जाता है। 2006 में उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया। फिर हेरा फेरी, गोलमाल: फन अनलिमिटेड और धूम 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।। अभी एक दशक से वे फिल्मी पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिमी सेन ने एक्टिंग की दुनिया से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन फिल्ममेकिंग की दुनिया में वो कदम रख चुकी हैं। उन्होंने पहली बार बुधिया सिंह फिल्म से बतौर निर्माता किस्मत आजमायी थी। बता दें कि रिमी सेन ने राजनीति में भी अपनी रुचि दिखाई और साल 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें