फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या नहीं इस खास महिला ने दिया अभिषेक बच्चन को अनमोल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Mon, 29 Jan 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी लंबे समय बाद अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन फिलहाल काफी खुश हैं लेकिन यह खुशी उनकी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी और कारण की वजह से है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल अभिषेक बच्चन को एक खास गिफ्ट मिला है और यह तोहफा किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने दिया है। रिद्धिमा ने अभिषेक बच्चन को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। खबर है कि यह तोहफा अभिषेक को बेहद पसंद आया है और वह उस ब्रेसलेट को पहन भी रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। सेलिब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान ही अभिषेक और रिद्धिमा के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के कारण ही रिद्धिमा ने अभिषेक बच्चन के लिए एक ब्रेसलेट बनाया है और उन्हें गिफ्ट किया है। आपको बता दें कि रिद्धिमा पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। यही कारण है कि उन्होंने खुद अभिषेक बच्चन को अपना बनाया हुआ ब्रेसलेट गिफ्ट किया है।
विज्ञापन

4 of 4
वहीं इस पर रिद्धिमा ने कहा है कि अभिषेक एक बहुत अच्छे इंसान हैं और वह बहुत दयालु भी हैं। उम्मीद है कि अभिषेक को ब्रेसलेट पहनने में अच्छा लगेगा। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन के ब्रेसलेट पहने हुए तस्वीर खुद रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें