फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjabi Celebs: दिलजीत से एमी वर्क तक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये पंजाबी सितारे, जानें कौन है सबसे अमीर

Fri, 22 Jul 2022 05:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिलजीत दोसांज, जस्सी गिल, गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों देश में क्षेत्रीय सिनेमा और उनके कलाकारों की पहुंच बढ़ती जा रही है। यही वजह भी है कि हर इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को जनता का खूब प्यार मिलता है। पंजाबी गानों ने ही नहीं पंजाबी सितारों ने भी लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। ऐसे में आज हम आपको पंजाबी इंडस्ट्री के कुछ सितारों की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन कितना अमीर है...
विज्ञापन

2 of 6
दिलजीत दोसांज - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांज
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज ने पंजाबी और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पंजाबी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपये है और वह एक महीने में 80 लाख रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। दिलजीत फिल्मों और लाइव कॉन्सर्ट से भी बढ़िया कमाई करते हैं। दिलजीत दोसांझ की वार्षिक आय 12 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरदास मान - फोटो : सोशल मीडिया
गुरदास मान
गुरदास मान अपनी अभिनय क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। वह बहुत ही मिलनसार और ऊर्जावान अभिनेता हैं, जो किसी भी भूमिका को अपना बनाने की क्षमता रखते हैं। गुरदास मान की इनकम के कई अलग-अलग स्रोत हैं जैसे फिल्में, गाने, लाइव कॉन्सर्ट, विज्ञापन और व्यावसायिक निवेश। रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 में गुरदास मान की कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये है।

4 of 6
जस्सी गिल - फोटो : सोशल मीडिया
जस्सी गिल
जस्सी गिस काफी फेमस पंजाबी सिंगर हैं। उनके गाने हर पार्टी में सुनने को मिल जाते हैं। अपनी पहली एल्बम के लिए गाड़ी धोकर पैसे जोड़ने वाली जस्सी अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जस्सी गिल एल्बम, शो और विज्ञापनों से काफी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जस्सी गिल की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
एमी विर्क - फोटो : सोशल मीडिया
एमी विर्क
एमी विर्क एक मशहूर सिंग होने के साथ ही बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने पंजाबी के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। एमी पंजाबी इंडस्ट्री के महंगे सितारों की लिस्ट में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह करीब 240 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु रंधावा
पंजाबी इंडस्ट्री में गुरु रंधावा एक जाना माना नाम हैं। रंधावा सिंगर होने के साथ ही एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। गुरु रंधावा अपने शो और गानों के काफी बढ़िया पैसा कमाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरु रंधावा करीब 41 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वह अपने लाइव इवेंट के लिए भी लाखों की फीस चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें