बॉलीवुड की भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा एक बार फिर से चर्चा में हैं। ऋचा जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार और लुक उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। किरदार में ढलने के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ऋचा आईपीसी की धारा 375 पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार करेंगी। इसके लिए ऋचा इन दिनों कानून से जुड़ी किताबें पढ़ रही हैं। इसके लिए वह आपने वकील दोस्तों का भी सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'सेक्शन 375' होगा। नाबालिग से बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में ऋचा के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। किरदार को अच्छे से निभाने के लिए ऋचा इन दिनों कोर्ट में जाकर जिरह को बहुत ध्यान से देख रही हैं।
पता हो कि बीते साल सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले की सुनवाई करते हुए नाबालिग पत्नी के साथ उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार बताया था। आपको बता दें कि हाल ही में ऋचा फिल्म '3 स्टोरीज' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है।