फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर फिर ट्रोल हुईं रिचा चड्ढा तो दे डाला जवाब- इससे अच्छा तो शौचालय की मेंबरशिप ले लो

Fri, 18 May 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिचा चड्ढा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल हो जाती हैं। इसी कड़ी में वह इस बार अपने आधार कार्ड को लेकर ट्रोल हो गई हैं और ट्विटर यूजर्स ने जमकर उनकी खिचाई की है। 




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
d
दरअसल मामला यह है कि रिचा चड्ढा ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी कराने से एक चीज रोक रही है..वह है आधारकार्ड। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'मैं अपना मोबाइल नंबर पोर्ट नहीं करा पा रही हूं क्योंकि मेरे पास आधार कार्ड नहीं है और प्रूफ के तौर पर मुझे आधार देना होगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है..राइट।'
 




 
विज्ञापन

3 of 5
रिचा चड्ढा
रिचा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर उनकी क्लास लगाई। एक यूजर्स ने लिखा है, 'ये वही लोग हैं जो यूएसए का वीजा लेने के लिए चार पुश्तों तक का रिकॉर्ड देते हैं और चुपचाप उनके हर सवाल का जवाब भी देते हैं, इनको कानून पालन करने से एक चीज रोक रही है वह "चांस के लिए कुछ भी करेगा" केम छो रिचा बेन।'




 

4 of 5
richa chadha
इस यूजर्स ने रिचा को इतना गुस्सा दिला दिया कि उन्होंने इस शख्स को जवाब में लिखा, 'आज तो ट्रोल करने का कोई कारण नहीं था लेकिन करेंगे क्योंकि 10 रुपए चाहिए। वीजा के लिए फैमिली हिस्ट्री नहीं चाहिए होती, जिस तरह पेड ट्रोल के लिए स्किल नहीं चाहिए होती है। तुम शुलभ शौचालय की मेंमरशिप ले लो आधार कार्ड के साथ लेकिन प्लीज मेरे टाइमलाइन को गंदा ना करें।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
richa chadha
गौरतलब है कि रिचा चड्ढा को इससे पहले ट्विटर पर रेप और हत्या की धमकी मिल चुकी है। इस पर रिचा ने भी करार जवाब दिया था और इस मसले पर पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन पर उतर आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें