फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे फोड़ने वालों की ऋचा चड्ढा ने लगाई क्लास, यूजर बोला- 'मैं मुस्लिम हूं.. '

Wed, 30 Oct 2019 07:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिसके बाद से ही दिल्ली- एनसीआर की हवा 'खतरनाक' हो गई है। हवा के खराब होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पटाखे फोड़ने वाले लोगों को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। ऐसे में पटाखे जलाने वालों की भी ऋचा ने अनोखे स्टाइल में क्लास लगाई। बता दें कि सफर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 423 के साथ गंभीर स्थिति में है, जो इस सीजन का सबसे अधिक है।
विज्ञापन

3 of 5
रिचा चड्ढा
ऋचा ने ट्विटर पर एक जिफ शेयर करते हुए पटाखे जलाने वालों पर सीधा हमला किया है। ऋचा ने लिखा, 'पटाखे जलाने वालों, ये तुम्हारे लिए है। सबसे अच्छी बात है कि तुम भी इस गंदी हवा में सांस ले रहे हो। मैं दुआ करती हूं कि इसका तुम पर भयानक असर हो और इससे तुम्हें हमेशा के लिए कोई गंभीर बड़ी बीमारी हो जाए। बेवकूफों तुम्हारे जाने के बाद तुम्हें कोई याद नहीं करेगा, कोई भी नहीं।'

4 of 5
रिचा चड्ढा
ऋचा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरे जैसे लोगों को इससे काफी परेशानी होती है जो पिछले कई सालों से एक भी पटाखा नहीं फोड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी परेशान होता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ये पटाखे फोड़ने वाले वो लोग हैं जो अपने सर पे पत्थर मार इसलिए ख़ुश होते हैं क्यों कि इन्हें लगता है दूसरे परेशान हो रहे , ये खुद को इतना गर्वान्वित महसूस करते हैं जैसे इन्होंने ओलिंपिक में गोल्ड जीता हो , ऐसे लोगों को ही बेवकूफी में पहला दर्जा दिया गया है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिचा चड्ढा और अली फजल
इन सभी कमेंट्स के अलावा एक यूजर ने कमेंट किया कि मैं एक मुस्लिम हूं और इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। अगर मैंने इस बारे में कुछ कहा तो लोग उसे गलत लहजे में ले लेंगे। गौरतलब है कि प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के अलावा ऋचा अली फजल के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।




पढ़ें: किसी दिवाली पार्टी में नहीं दिखे रणवीर-दीपिका, 'गुड न्यूज' मिलने पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें