शकीला
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'शकीला' के साथ ऋचा चड्ढा एक तरह से अभिनेत्री विद्या बालन के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। विद्या ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में जिस तरह सिल्क स्मिता का किरदार निभाकर नई चुनौतियां पेश कीं, वैसे ही ऋचा चड्ढा भी एडल्ट स्टार शकीला का बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार पर्दे पर निभाकर बड़ा मुकाम हासिल करना चाहेंगी। ऋचा के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजीव पिल्लै, राजीव रवींद्रनाथन, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। निर्देशक इंद्रजीत के अनुसार यह कहानी मानवीय भावना की जीत पर आधारित है।