फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर ऋचा चड्ढा का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- उस आदमी ने मुझे टच करते...

Tue, 15 Oct 2019 12:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
बीते साल चर्चा में आए Metoo अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण को दुनिया के सामने रखा। इस दौरान बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपनी आप बीती सुनाई। इसके चलते कई बड़े सेलिब्रेटीज पर गाज गिरी। कई मशहूर हस्तियों को काम मिलना भी बंद हो गया। बीते दिनों जरीन खान और एली अबराम ने कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने साथ हुई एक घटना को शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadda
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। ऋचा ने बताया- 'कई बार मुझे लोगों के इशारे समझ नहीं आए। मैं बहुत यंग थी साथ और उस समय मेरी समझ भी थोड़ी कम थी। एक दिन एक आदमी मेरे पास आया और कहा कि हमें एक साथ डिनर करना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
Richa Chadda
ऋचा ने आगे कहा- 'उस वक्त मुझे उसका मतलब समझ नहीं आया। मैंने उसे जवाब दिया कि मैं पहले ही डिनर कर चुकी हूं। लेकिन इसके बाद भी उस आदमी ने मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए, तब मुझे समझ आया कि वो क्या कहना चाहता है।'

4 of 5
रिचा चढ्डा
ऋचा कहती हैं- 'ये सिर्फ एक बार नहीं हुआ बल्कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गई उसके बाद भी बतौर एक्टर ये फिर से हुआ। फिलहाल मैंने इससे पार पा लिया है। मैं जानती हूं कि मैंने वो प्रोजेक्ट खो दिया लेकिन वह मेरे लिए मायने नहीं रखता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋचाने यह भी खुलासा किया कि एक बार उन्हें ऋतिक रोशन की मां बनने का रोल ऑफर किया गया था। इसपर वो काफी नाराज हुई थीं साथ ही उन्होंने उस कास्टिंग डायरेक्टर को दोबारा कभी किसी बात का जवाब नहीं दिया।

आलिया भट्ट के साथ काम करने से रणवीर सिंह ने किया इंकार, क्या गुस्से में हैं एक्ट्रेस?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें