फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस बात से थीं बेहद परेशान

Sun, 26 Jul 2020 01:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आज के दौर में मोबाइल के साथ- साथ सोशल मीडिया भी लोगों की जरूरत बन गया है। हर उम्र और वर्ग के लोग अब किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। कई बार लोग इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर इतना वक्त बिता देते हैं कि उनके दूसरे काम प्रभावित हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलेब हैं। ऋचा के मुताबिक, वो जरूरत से ज्यादा ही अपना वक्त सोशल मीडिया पर बिता रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में नोटिस किया। उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने अपने फोन के स्क्रीन टाइम का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि वो  हफ्ते में 20 घंटे से ज्यादा का समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उसमें से नौ घंटे तो वे केवल ट्विटर पर बिताती हैं। इसी के चलते अब ऋचा ने इसे काबू करने का फैसला लिया है।

4 of 5
ऋचा चड्ढा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अपना अकाउंट प्राइवेट करने जा रही हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि ट्विटर जहरीला है (जहरीली तो सारी दुनिया है तो अब क्या करें)। मैं यहां पर मदद करने, समर्थन करने, विचार रखने और हंसी-मजाक करने के लिए हूं। लेकिन मेरी भी एक डेडलाइन है और इस नासमझ स्क्रॉलिंग में बहुत अधिक समय लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल
बता दें कि लॉकडाउन में ऋचा चड्ढा ने एक ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की जिसमें वो मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा ऋचा अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल से इसी साल शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना की वजह से सब टल गया है।

विजय दिवस: जब शहीद के घरवालों को नहीं मिला पेट्रोल पंप, जानिए कारगिल पर बनीं सात फिल्मों के बारे में

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें