अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा कहती हैं, "जब हमने एक पूरी महिला टीम बनाई तो हमने पाया कि हिंदी फिल्मों में लाइट विभाग में काम करने वाली लगभग कोई महिला नहीं है। हमारी सहयोगी तान्या नेगी ने इस कार्यशाला का विचार दिया और इसी के चलते हम महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य कैमरे के पीछे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। मुझे उम्मीद है कि इस पहल से इस उद्योग में काम करने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।"