साउथ की जानी-मानी एल्डट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हर कोई उनकी इस बायोपिक की चर्चा कर रहा है। गौरतलब है कि साउथ की मशहूर एल्डट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक में वह उनके किरदार में नजर आएंगी। बायोपिक की घोषणा होते ही फिल्म की पूरी टीम ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बायोपिक के जुड़ी कुछ खास चीजों को जानने के लिए ऋचा चड्ढा ने बीते दिनों शकीला से बैंगलरू में मुलाकात भी की। इस दौरान शकीला ने खुद की बायोपिक बनने पर खुशी जाहिर की और ऋचा के साथ अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे सभी अनुभवों को साझा भी किया। शकीला से मुलाकात के बाद अब उनकी बायोपिक से जुड़ा ऋचा चड्ढा की फर्स्ट लुक सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 5
एडल्ट एक्ट्रेस शकीला के लुक में ऋचा चड्ढा एकदम अलग नजर आ रहा हैं। बात करें उनके लुक की तो इसमें वह केरल की परंपरागत साड़ी केसू पट्टू पहनी हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि शकीला की बायोपिक की शूटिंग इन दिनों कर्नाटक के शहर तीर्थहल्ली में चल रही हैं। वहीं ऋचा चड्ढा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
4 of 5
शकीला के किरदार को लेकर ऋचा चड्ढा ने बताया है कि उनका किरदार करना ऋचा के लिए काफी मुश्किल भरा लग रहा है। लेकिन उनका मानना है कि शकीला का किरदार करना उनके लिए किसी नए अनुभव से कम नहीं है। गौरतलब है कि शकीला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर के नाम की भी काफी चर्चा थी।
आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।