फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा ने वित्त मंत्री को बयां किया प्रवासी मजदूरों का दर्द, ट्विटर पर लिखा- 'इनके लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर..'

Mon, 18 May 2020 01:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जो अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी उनमें से एक हैं। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। इस बार ऋचा चड्ढा ने पैदल चल रहे लाखों मजदूरों के दर्द को बयां किया और सरकार से उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

2 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
दरअसल रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन की वजह धीमी पड़ी अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की। यह वित्त मंत्री की पांचवी और आखिरी किस्त थी। आर्थिक पैकेज का एलान करते हुए निर्मला सीतारमण से प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीति ना करने को कहा। वित्त मंत्री के इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर निर्मला सीतारमण से मजदूरों को घर पहुंचाने की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया इन मजदूरों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर दें, पैदल चलने की तुलना में इससे उनका काफी समय बचेगा। इससे ने सिर्फ समय बचेगा बल्कि उनकी जान भी बच जाएगी।' ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पूरे देश में सोमवार से चौथा लॉकडाउन लग गया है, लेकिन प्रवासी मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। 
 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बीच ऋचा चड्ढा बेली डांस सीख रही हैं। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मी़डिया अकांउट के जरिए दी है। उन्होंने खुद का बेली डांस करते हुए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने बेहद खास पोस्ट भी लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'डांस वॉर्म अप, 'आज इंटरव्यू में मैंने पूछा कि लोगों को ये क्यों नहीं पता कि मैं कथक डांसर भी हूं या क्यों मैंने कई फिल्मों में डांस नहीं किया। उस पर मेरी प्रतिक्रिया थी कि मैं अब एक नई कला सीख रही हूं। दिमाग में बिना किसी उद्देश्य के, बिना किसी अपेक्षा के सीखना चाहिए। बिना यह सोचे कि फिल्म में वह सीख कैसे काम आ सकती है.. या एक परिवार की सभा में, या कहीं भी जहां ये काम आ सकती है। एक खूबसूरत पेंटिंग को देखकर मैं एक बेहतर कलाकार बन सकती हूं। अच्छी कविता और साहित्य पढ़ रही हूं ताकि अच्छी कलाकार बन सकूं। गाना कैसे गाया जाता ये सीख रही हूं ताकि और बेहतर कलाकार बन सकूं। केवल अनुभव के लिए चीजों को करना अच्छा है! आखिकार अनुभव एक श्रृंखला है, नहीं तो जिंदगी क्या है? प्रेरणा कहीं से भी आ सकती है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें