फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के शाही स्नान पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा, कहा- ये महामारी फैलाने वाला इवेंट है

Tue, 13 Apr 2021 07:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी की ये दूसरी लहर पहले ज्यादा खतरनाक है। इस बार की इस लहर में युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।  इसके अलावा कोरोना के चपेटे में अब तक बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स भी जमकर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कोरोना वायरस महामारी से संबंधित एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर अभिनेत्री सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर से बेवाक अंदाज दिखाते हुए हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर निशाना साधा है।  इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा ने इस महामारी फैलाने वाला इवेंट बताया हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे ज्यादा फैलाने वाला इवेंट।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा
बता दें कि ये वीडियो क्लिप एक न्यूज चैनल का है। इसमें बताया गया है कि शाही स्नान के मौके पर एक लाख भक्त गंगा नदी के किनारे खड़े हैं और ये सभी लोग कोरोना वायरस महामारी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं।  

4 of 5
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अगर यही सब रमजान में होता, तब आपकी हिम्मत नहीं होती ये ट्वीट करने की। ' वहीं, एक अन्य यूजर ने ऋचा चड्ढा के समर्थन लिखा, 'बिना सोचे इन सब चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए।  यह सरकार के साथ-साथ लोगों को भी समझने की जरूरत है। ' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसके पहले उनकी फिल्म 'शकीला' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। 


ये भी पढ़ें बिकिनी वाली तस्वीरें मम्मी पापा नहीं देखते क्या? ट्रोलर के कमेंट पर कृष्णा श्रॉफ ने दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें