फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में तड़प को बयां करता है 'दास देव' का नया गाना, वाकई 'सहमी है धड़कन'

Thu, 22 Feb 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
daas dev
सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दास देव' के ट्रेलर रिलीज के कुछ दिनों बाद ही फिल्म का पहला गाना 'सहमी है धड़कन' रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है।


 
विज्ञापन

2 of 4
Daas Dev
गाना काफी दिलचस्प है, जिसमें प्यार और पावर के बीच के खेल को दिखाया गया है। गाने में आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी है। गाने में देव की पारो के लिए तड़प साफ दिखाई दे रही है। गाने को सुनने के बाद फिल्म देखने की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी।  इस गाने का संगीत दिया है विपिन पटवा ने जबकि इसके बोल लिखे हैं डॉ. सागर ने।
 
विज्ञापन

3 of 4
Daas Dev
फिल्म में सौरभ शुक्ता, विपिन शर्मा, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विनीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी शरतचंद्र चटोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर आधारित है और फिल्म में राहुल, देव के किरदार में हैं। वहीं ऋचा पारो और अदिती चांदनी की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

पहले इस फिल्म का नाम ‘और देवदास’ रखा गया था। पहले ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई है। इससे पहले शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ ने साल 2002 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिसपॉन्स मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें