ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। प्रीवेंडिंग फोटोशूट के बाद अब ऋचा और अली की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों हल्दी की रस्म की भी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों जमकर एंजॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार के रंग में रंगे हैं। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग और दोस्त नजर आ रहे हैं।