फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ऐसी बातें कर रहे थे ऋचा चड्ढा और अली फजल, वीडियो हो गया वायरल

Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अब तक कोविड 19 संक्रमित लोगों की संख्या 400 के पार हो चुकी हैं। एक तरफ जहां इसका बड़ा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोगों के निजी कार्यक्रमों पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। ऐसे में याद दिला दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी भी कोरोना वायरस के चलते ही टल गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Richa chadha and Ali fazal
दरअसल कोरोना वायरस के कारण ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी फिलहाल टल गई है। इसके साथ ही कोरोना की वजह से दोनों फिलहला सेल्फ आइसोलेशन में है, लेकिन दूर होकर भी दोनों वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे ही वीडियो कॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Richa chadha and Ali fazal
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियोज में दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि किसका कैसे दिन बीत रहा है। वीडियो में अली बताते हैं कि उन्होंने खाना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं ऋचा कहती हैं कि उन्हें तो खाना बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन वह दिन में अब तीन बार खाना बना रही हैं।
 

4 of 5
Richa chadha and Ali fazal
इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि उन्होंने विटामिन्स और टैबलेट लिए हैं या नहीं, हाथ धोए हैं या नहीं। वहीं ऋचा एक किस्सा साझा करते हुए बताती हैं कि उन्होंने एक आदमी को देखा जो अपनी नाक के अंदर उंगली डालने के बाद हाथ मिला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिचा चड्ढा और अली फजल
गौरतलब है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते शादी को फिलहाल टाल दिया गया है। ऋचा और अली के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण अली और ऋचा ने शादी को 2020 अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है।'

Coronavirus: सितारे ऐसे बिता रहे अपना क्वारंटीन टाइम, रणवीर-दीपिका और मिलिंद- अंकिता का प्यार दिल जीत लेगा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें