ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऋचा चड्ढा और अली फजल के शादी के कार्ड की तस्वीरें सामने आई हैं। इस कार्ड को देख आपको पुराने जमाने की याद आएगी, क्योंकि यह रेट्रो फील दे रहा है। शादी का यह कार्ड बेहद खूबसूरत और अनोखे अंदाज का है। कपल ने कार्ड को अपने एक दोस्त से डिजाइन कराया है। इस कार्ड को माचिस की डिब्बी के आकार में बनाकर उसपर ऋचा और अली के चेहरे का स्केच बनाया गया है। यह पूरी तरह से 90 के दशक का एक रेट्रो फील दे रहा है, जिस पर लिखा है, कपल मैचेस। फोटो में ऋचा और अली पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।