फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडल्ट फिल्में कर बनीं साउथ की शकीला, अब अपनी ही बायोपिक में कैमियो करती आएंगी नजर

Tue, 30 Oct 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शकीला
बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का क्रेज बहुत बढ़ गया है। पिछले दिनों 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में मेकर्स अब बायोपिक पर फोकस कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में शकीला की मुख्य भूमिका में ऋचा चड्ढा दिखेंगी। शकीला की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी थी जो आप इस फिल्म में देख पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
शकीला
इतना ही नहीं इस बायोपिक की खास बात ये होगी कि इसमें साउथ की एडल्ट फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शकीला कैमियो करती नजर आएंगी। फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक इंद्रजीत ने कहा कि कैमियो के अलावा वह फिल्म का अहम हिस्सा हैं, जिन्होंने टीम को अपने जीवन के बारे में रोचक चीजें बताई। शूटिंग शुरू होने से पहले ऋचा चड्ढा बेंगलुरु में शकीला से मिली और उनके हाव-भाव के बारीकियों को समझने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
शकीला
पिछले दिनों शकीला के लुक में ऋचा चड्ढा की पहली फोटो भी सामने आई थी। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शकीला ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया था। चेन्नई में जन्मीं शकीला का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। शकीला ने सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ाई की। शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

4 of 5
शकीला
शकीला ने स्मिता की राह पर चलकर ही एडल्ट फिल्में करना शुरू किया था। जिससे वो अपने 6 भाई-बहन और मां को पाल सकें। फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया था तो उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी जो मलयाली भाषा में छपी है। इस बुक के अनुसार, बहुत छोटी उम्र में ही एक शख्स ने शकीला का रेप किया था। उसने शकीला की मां से कहा था कि वो इसके बदले उनके परिवार को पैसे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Chadha
आपको बता दें कि एक्ट्रेस शकीला ने दो दशक तक दक्षिण भारतीय एडल्ट फिल्मों पर राज किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम  और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कैसा रिसपॉन्स मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें