फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दास देव' में नजर आएगी नए जमाने की 'पारो', ऋचा ने बताया क्यों पसंद आया ऐसा किरदार

Tue, 17 Apr 2018 06:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
daas dev
बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा की फिल्म 'दास देव' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में रिचा चड्ढा पारो का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए ऋचा ने कहा, 'दास देव में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह है सुधीर का महिलाओं का नए तरह से चित्रण करना।
विज्ञापन

2 of 5
daas dev
ऋचा चड्ढा ने कहा, मैं खास तौर से पारो से जुड़े तथ्यों को पसंद किया कि वह अपने प्यार के लिए इंतजार नहीं करती। वास्तव में वह उससे मुकाबला करती है और बदला लेने के लिए उसे राजनीति में लाती है।'
विज्ञापन

3 of 5
daas dev - फोटो : self
वहीं फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा सुर्खियों में आ गई थीं। जिसकी वजह है फिल्म में ऋचा चढ्ढा के बेहद हॉट सीन। ट्रेलर में ही ऋचा के बेहद इंटेंस इंटीमेट सीन्स दिखाया गया है। ऋषा के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी भी हैं।

4 of 5
Daas Dev
पहले इस फिल्म का नाम ‘और देवदास’ रखा गया था। पहले ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिर इसकी रिलीज की तारीख बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई। अब फाइनली इस शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘दास देव’ में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला व दिलीप ताहिल ने भूमिकाएं निभाई हैं।  यह उत्तर प्रदेश की जोड़-तोड़ की राजनीतिक पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dev daas
इससे पहले शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ ने साल 2002 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिसपॉन्स मिलता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें