love sonia
इसके साथ ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के अलावा अनूप जलोटा का आना भी तय है। इसके साथ कई और नाम सामने आए हैं जिसमें गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी, स्कारलेट रोज और दीपिका कक्कड़ का नाम भी सामने आया है। ऋचा चड्ढा की फिल्म 'लव सोनिया' की बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। कहा जा रहा है 'लव सोनिया' फिल्म घटनाओं पर आधारित है जो 7-8 साल की रिसर्च के बाद बनी है। फिल्म साइन करने के बाद कलाकारों ने सेक्स वर्कर के बीच जाकर उन्हें करीब से जानने की कोशिश की।