फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर सरोज खान के बाद रिचा चड्ढा ने दे डाला विवादित बयान, बोलीं-सब चलता है

Wed, 25 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिचा चढ्डा
कास्टिंग काउच के खिलाफ दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड में भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस पर पहले कोरियोग्राफर सरोज खान ने विवादित बयान दिया और फिर विवाद बढ़ता देखकर इस पर माफी मांग ली। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी एक विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि लोग कास्टिंग काउच मुद्दे पर बेवजह ही तिल का ताड़ बना रहे हैं। इस विवाद से क्या लगता है कि बॉलीवुड में सभी लोग खराब और गैरजिम्मेदार हैं। रिचा का मानना है कि यह सभी इंडस्ट्री में होता है तो फिर बॉलीवुड को ही क्यों अकेला निशाना बनाया जा रहा है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Saroj Khan
गौरतलब है कि रिचा से पहले सरोज खान ने कहा था कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। यह तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सरोज खान - फोटो : SELF
सरोज के बयान पर जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, 'मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं।' इससे पहले सरोज खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है। रेप करके छोड़ तो नहीं देता। यह सब लड़की के ऊपर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए।'

4 of 5
Saroj Khan
सरोज ने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे। फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना। वो हमारी माई-बाप है।' सरोज खान के इस बयान से ये जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है। लड़की नहीं चाहेगी तो ये सब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म- संजू
सरोज खान द्वारा दिए गए विवादित बयान पर जब पत्रकारों ने रणबीर कपूर से इस मुद्दे पर सवाले किए तो उन्होंने कहा, 'मैं कभी कास्टिंग काउच का शिकार नहीं हुआ लेकिन अगर ऐसा किसी के साथ होता है तो यह दुखद है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें