फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'भोली पंजाबन' से चढ़ेगा नशा, रिचा चड्ढा ने खुलेआम किया ऐसा काम

Sat, 13 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'फुकरे' सीरीज की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार से दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अब एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल अब भोली पंजाबन न सिर्फ आपको एक्टिंग करती दिखाई देंगी बल्कि उनके नाम की कॉकटेल पीकर आपको नशा भी होगा। 

पढ़ेंः टीवी के 'पार्वती' की हो रही है धमाकेदार वापसी, हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में रिचा चड्ढा के नाम से एक कॉकटेल तैयार की गई है जिसे उन्होंने मुंबई में लॉन्च किया है। इस कॉकटेल का नाम 'भोली भाली पंजाबन' रखा गया है। इसे लीची, क्रेनबैरी और संतरे के रस से तैयार किया गया है और इस ड्रिंक में पुदीने की ताजा पत्‍तियों का भी रस मिलाया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
मजेदार बात ये है कि इसकी बोटल पर भोली पंजाबन की तस्‍वीर बनी होगी। इस कॉकटेल के लॉन्चिंग के मौके पर रिचा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस कॉकटेल में उनके चरित्र का सही मिक्सचर किया गया है। यह मीठा होने के साथ ही इसका बेस स्‍ट्रांग फ्लेवर वाला है जैसा कि भोली पंजाबन का किरदार था।

पढ़ेंः सोनम कपूर का ये ट्वीट देख घबरा गए ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा, लिख दी इतनी बड़ी बात
विज्ञापन

4 of 4
उन्हें खुशी है कि ऐसा मिक्सचर संभव हो पाया है और अब लोगों को एक ऐसे ड्रिंक का स्‍वाद लेने का मौका मिलेगा जिसका नाम उनके किरदार पर रखा गया है। आपको बता दें कि ये ड्रिंक कुछ चुनिंदा रेस्तरां में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें