फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के लिए खास जगह पहुंची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पोस्ट की ऐसी तस्वीर मिनटों में हो गई वायरल

Sun, 04 Mar 2018 05:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ali fazal
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '3 स्टोरीज' के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ दिखाई दीं। यह तस्वीर प्री-ऑस्कर पार्टी की है जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadda
ऋचा और अली फजल के लिंकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में इन तस्वीरों में एक दूसरे के साथ दिखना अपने आप में ही फैंस के किसी तोहफे से कम नहीं है। इन तस्वीरों को अली फजल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Richa Chadda and Ali
आमतौर पर ऋचा किसी बात को बड़ी बेबाकी से मीडिया के सामने रखती है। इन दोनों के लिंकअप की खबरों को साल 2017 में उस वक्त हवा मिली थी जब ऋचा अली फलज की फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' की इंटरनेशनल स्क्रीनिंग पर एक दूसरे का हाथ पकड़े रेड कारपेट पर देखा गया था। 

4 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa
ऐसे में ऋचा का प्री-ऑस्कर पार्टी में आना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। ऋचा लॉस एंजेलिस किसी और के लिए नहीं बल्कि अली के लिए पहुंची हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अली फजल की फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' को बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट हेयर और मेकअप कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda
इन दोनों ने सेल्फी भी शेयर की है जिसमें दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के दौरान की पिक्चर्स भी शेयर की है जो बेशक आपका दिल जीत लेंगी। ऋचा जल्द ही '3 स्टोरीज' फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट, शर्मन जोशी, फरहान अख्तर नजर आएंगे। यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें