फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने आधार लिंक कराने को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, शहादत का हवाला

Fri, 05 Jan 2018 08:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Richa Chadda
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने आधार मामले में सरकार को घेरा है। ऋचा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई सारे सवाल कर डाले। ऋचा ने ट्वीट कर पूछा, हमें आधार लिंक करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है? जब एक कारगिल शहीद की पत्नी की मृत्यु आधार न होने की वजह से हो गई है, एक बच्ची ने भुखमरी के कारण अपना दम तोड़ दिया और भी कई सारी दुर्घटनाएं जैसे पहचान की चोरी, साइबर अपराध, बैंकों से चोरी आय दिन हो रही हैं ऐसे में पाकिस्तानी व्यक्ति के पास आधार कार्ड पाया जाना कई सवाल खड़े करता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋचा चड्ढा
ऋचा ने आगे कहा, पहले इसे सही तरीके से फिक्स किया जाना चाहिए इसके बाद इसका इस्तेमाल हो। ऋचा ने ट्वीट के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसमे आधार लिंक करने के लिए कहा जा रहा है। आपको बता दें कि ऋचा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनका ट्वीट का अपने अपने तरीके से रिप्लाई भी किया।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
bholi punjaban
कुछ ने कहा कि आपको आधार लिंक करने में क्या दिक्कत है? तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, कोई भी बैंक वाट्सऐप के जरिए आधार लिंक करने के लिए नहीं कहता है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
ऋचा चड्ढा
फुकरे रिटर्न्स की सफलता के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अब सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दासदेव' में नजर आने वाली हैं। भोली पंजाबन के किरदार के बाद अब ऋचा पारो के किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें