फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Party: हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में भाई संग पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत को लेकर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

Thu, 05 May 2022 02:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
बॉलीवुड में किसी भी त्योहार को धूमधाम से मनाने का चलन रहा है। चाहें वह होली हो या ईद और इस समय इंडस्ट्री में ईद के त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। सलमान की वह अर्पिता ने शानदार ईद समारोह आयोजित किया था, जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुई। अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी के यहां भी ईद फंक्शन मनाया गया, जिसमें कई सेलिब्रिटीज के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ शिरकत की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स ने एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

भाई के साथ अटेंड की ईद पार्टी
वायरल भयानी पैपराजी पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईद पार्टी अटेंड करती हुई देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह ईद पार्टी हुमा कुरैशी ने दी थी। पार्टी में उनके अलावा जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई दिए। रिया की ये वीडियो देखने के बाद एक बार फिर से यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और गोल्ड डिगर से लेकर किलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूजर्स ने सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती को फिर किया ट्रोल
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ये किसका चेहरा देख लिया, वहीं दूसरे यूजर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हम एस आर के (सुशांत सिंह राजपूत) को तब तक न्याय नहीं दे सकते जब तक ये खुलेआम घूम रही है। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी उन्हें भला बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं और सुशांत सिंह जस्टिस का हैशटैग यूज कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गई थीं और इसलिए कई बार पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। फिलहाल कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें