फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती जिम के बाहर हुईं स्पॉट, कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ यहां करने आती थीं वर्कआउट

Mon, 08 Feb 2021 09:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शौविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके जिम के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी उनके साथ नजर आए। यह वही जिम है जहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जाते थे। यह तीसरी बार है जब रिया पब्लिक में नजर आईं हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कुछ दिनों तक जेल में बिताने के बाद वह बेल पर बाहर आ गई थीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
शौविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि रिया और उनके भाई शौविक जिम से बाहर निकलते नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने पैपराजी से कोई बात नहीं की और कार में बैठकर निकल गए। दोनों ब्लैक आउटफिट नजर आए। इससे पहले फोटोग्राफर ने रिया से पूछा था कि वह कैसी हैं इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि ठीक हो रही हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती चर्चा में आई थीं। इसके बाद सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया था। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसी ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए थे। उन्हें 2 दिसंबर को बेल मिली थी।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
उधर, फिल्मकार रूमी जाफरी ने कहा है कि रिया अगले साल बहुत ही जल्द अपने काम पर वापस लौटेगी। हालांकि, रूमी ने यह नहीं बताया है कि वह रिया को अपनी किसी फिल्म से वापसी कराएंगे या फिर कोई और फिल्म निर्माता या निर्देशक रिया से किसी प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान रूमी ने रिया का ताजा हाल भी बयां किया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के करीबी मित्रों में से एक हैं। रूमी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही रिया से मिले हैं और उन्होंने रिया को भरोसा दिलाया है कि फिल्म इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी। रिया के ताजा हाल के बारे में रूमी कहते हैं कि रिया आजकल बहुत चुप रहती हैं, बोलती बहुत कम हैं। रूमी कहते हैं कि जो कुछ भी हुआ और जिस स्थिति से रिया गुजरीं, उसमें उनका कोई दोष नहीं था। जैसे ही मामला शांत होगा, वैसे ही रिया के पास जरूर कुछ जरूरी चीजें होंगी जिन्हें वह सामने रखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें