फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप ट्रिप के दौरान साझा की गई तस्वीरों को लेकर अब ट्रोल हो रहीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स का आरोप-'यही है वो रूम जिसे लेकर बनाई गई कहानी'

Sun, 16 Aug 2020 10:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यूरोप ट्रिप की चर्चा खूब हुई। दावा किया गया कि इसी के बाद सुशांत बदल गए थे। इस ट्रिप पर सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ गए थे। जहां से रिया ने खूब सारी तस्वीरें साझा की थीं। पिछले दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने यूरोप ट्रिप को लेकर चौंकाने वाली बात बताई थी। रिया का कहना था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया ने इस यूरोप ट्रिप की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। हालांकि अब इतने महीनों बाद यूजर्स उनकी यूरोप ट्रिप की तस्वीरों पर कमेंट कर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। रिया का दावा है कि यूरोप ट्रिप के दौरान एक कमरे में लगी पेंटिंग को देखकर सुशांत अजीब बर्ताव करने लगे थे। ऐसे में रिया ने उसी दौरान एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
यूरोप ट्रिप और पेंटिंग का रहस्य - फोटो : ट्विटर
अब यूजर्स का दावा है कि ये वही कमरा है जहां सुशांत रिया के साथ ठहरे थे। एक यूजर ने रिया का इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- ये सुशांत का रूम है न...एक ने लिखा- तुमने इसी कमरे को लेकर बातें कहीं थीं लेकिन हमें तुम पर जरा भी भरोसा नहीं है। रिया ने अधिकारियों के सामने अपने बयान में कहा कि वे दोनों छुट्टियां मनाने फ्लोरेंस गए हुए थे। तब उन्हें पहली बार इस बात का पता चला था कि सुशांत किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। 

4 of 5
फ्रांसिस्को डी गोया की पेंटिंग - फोटो : ट्विटर
रिया का दावा है कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे। रिया के मुताबिक यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। जब रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का यूरोप ट्रिप - फोटो : सोशल मीडिया
रिया के मुताबिक सुशांत की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि वो ऑस्ट्रिया में डिटॉक्सिफिकेशन सेंटर भी गए। रिया के मुताबिक वो लोग दो नवंबर को वापस लौटने वाले थे लेकिन सुशांत की बिगड़ती तबीयत की वजह से 28 अक्टूबर को ही वो आ गए। वापसी के बाद सुशांत की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी और वो बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें