अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी फिर पटरी पर लौटी है। करीब तीन साल के बाद उन्होंने छोटे पर्दे के जरिए वापसी की है। इन दिनों वह एमटीवी के शो 'रोडीज 19' में जज बनी नजर आ रही हैं, जिसमें वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी और मुश्किल भरे दौर के बारे में बात करती हैं। अब अभिनेत्री ने इस बारे में बात की है कि उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद उनका जीवन कैसा था।