फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के कार्ड से बहुत शॉपिंग करती थीं रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी ने बताया पूरा सच

Sun, 30 Aug 2020 03:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शनिवार को भी सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ से पूछताछ की। इस बीच पिठानी ने रिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए सुशांत सिंह राजपूत के कार्ड का इस्तेमाल करती थीं। पिठानी ने कहा कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने मुझे ये बात बताई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, इस साल की शुरुआत में सुशांत ने मुझे अपने पास बुलाया और रुकने को कहा। मैंने उनसे रिया के बारे में पूछा तो वो रोने लगे और कहा कि सबने उन्हें छोड़ दिया है। तभी मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ हूं। जब मैंने सैमुअल मिरांडा ने से रिया के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रिया सुशांत के कार्ड बहुत शापिंग करती है।'

 

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा सालियान की मौत से परेशान थे सुशांत
दिशा सालियन की मौत के संबंध में पिठानी ने कथित तौर पर एजेंसियों को बताया कि सुशांत जाहिर तौर पर इस बात से परेशान थे। अपने बयान में पिठानी ने दावा किया है कि दिशा की मौत के बाद सुशांत ने उन्हें अपने कमरे में सोने और दिशा की मौत के बारे में अपडेट देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सिद्धार्थ ने आगे दावा किया कि सुशांत दिशा की मौत के बाद कॉर्नरस्टोन मैनेजर उदय से बात कर रहे थे क्योंकि श्रुति मोदी को पैर में चोट लगी थी और उस दौरान दिशा उनका काम संभाल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिठानी ने अपने बयान में कहा कि 10 जून को, सुशांत ने उनसे हार्ड डिस्क से अपने सभी वीडियो और डाटा को हटाने के लिए कहा था। इसके अलावा, पिठानी ने दावा किया कि सुशांत के कहने पर ही उन्होंने हार्ड ड्राइव से गाने और वीडियो को हटाया था।

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर सामने आईं संजना सांघी, दिया ये जवाब


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें