वहीं इससे पहले रिया चकवर्ती ने फादर्स डे अपने पिता के साथ भी अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा मिष्टी। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।