फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: रिया चक्रवर्ती ने दोस्त शिबानी दांडेकर को बताया ‘परेशानी’, तस्वीरें शेयर कर फरहान अख्तर के लिए लिखी ये खास बात

Mon, 28 Feb 2022 09:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। फरहान और शिबानी ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा था, जिसमें कपल के कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। इस लिस्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। रिया चक्रवर्ती फरहान और शिबानी की करीबी दोस्त हैं और अभिनेत्री ने इस शादी में खूब धमाल मचाया था। वहीं, अब रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने अपनी दोस्त शिबानी दांडेकर को प्रॉब्लब (परेशानी) बताया है।
 
रिया चक्रवर्ती ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिया, फरहान और शिबानी के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में तीनों ही एक-साथ काफी प्यारे और सुंदर लग रहे हैं। ये तस्वीर फरहान और शिबानी की क्रिश्चियन रीति-रिवाज की शादी की है।
विज्ञापन

2 of 5
शिबानी दांडेकर, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तस्वीर में शिबानी और रिया की खास दोस्ती की झलक दिख रही है। इस तस्वीर में रिया और शिबानी मस्ती-मजाक करती दिखाई दे रही हैं और दोनों ही खिलखिलाकर हंस रही हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में भी दोनों किसी बात पर हंसती हुई दिख रही हैं। ये दोनों तस्वीरें शिबानी और फरहान की हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें शिबानी ने इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना था और रिया पीले कलर के आउटफिट में दिखी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ रिया चक्रवर्ती ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज अख्तर। अपने खास दिन पर इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। शिबानी दांडेकर आप दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं, आई लव यू टू द मून एंड बैक। फरहान अब ये आपकी परेशानी है। ऑल द बेस्ट, ढेर सारा प्यार।’

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : amar ujala
रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। सुशांत की मौत के बाद अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में आया था, जिस वजह से रिया को काफी ट्रोल होना पड़ा था। हालांकि, अब अभिनेत्री की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। रिया ने अब काम करना भी शुरू कर दिया है, जिसकी जानकारी रिया ने एक तस्वीर शेयर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने तमिल फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ है। आखिरी बार रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें