फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया सुशांत सिंह राजपूत का 'लिखित नोट', रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार का किया था आभार व्यक्त

Sat, 08 Aug 2020 08:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती ने साझा किया सुशांत का लिखित नोट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का आरोप झेल रही हैं। बीती जुलाई को अभिनेता के पिता ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के पैसे हड़पने से लेकर अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ खास चीजों का खुलासा किया है। इन खास चीजों में सुशांत का एक आखिरी आभार नोट है। जो उन्होंने रिया को दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को बुलाया था। इस दौरान रिया से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की। रिया के वकील सतीश मानेशिदे ने सुशांत के हाथों से लिखे गए एक आभार नोट की तस्वीर और बोतल साझा की। इस आभार नोट में सुशांत ने रिया और उनके परिवार का अपने जीवन में आने के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
इस आभार नोट में लिखा है, 'मैं अपनी जिदंगी के लिए आभारी हूं। अपनी जिंदगी में लिलू (रिया का भाई) और बेबू (रिया चक्रवर्ती) के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में सर और मैम (रिया के माता पिता) का आभारी हूं। मैं अपनी जिदंगी में मां के लिए आभारी हूं। मैं अपनी जिंदगी में फज (सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता) के लिए आभारी हूं। मैं सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रिया और उनके वकील ने इस नोट के साथ एक स्पष्टिकरण भी दिया है। जिसमें लिखा गया है कि रिया के पास इस समय सुशांत की केवल यही चीजें हैं। इसके अलावा उनके पास कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि इस नोट के अलावा सुशांत का एक सिपर भी है जिसमें उनकी फिल्म का टाइटल 'छिछोरे' लिखा हुआ है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय भी रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ कर रहा है। बीते दिन ही ईडी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ की गई। वहीं रिया का भाई शौविक आज भी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर देखा गया।

पढ़ें: 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करने आमिर पहुंचे तुर्की, अक्षय के बाद कोरोना काल में देश छोड़ने वाले दूसरे अभिनेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें