फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड को कंट्रोल करने वाले बयान पर आया रिया चक्रवर्ती का रिएक्शन, अपनी सफाई में कही ये बात

Sun, 02 Aug 2020 08:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को कंट्रोल करने की बात कहती हुई दिख रही थीं। इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ रिया चक्रवर्ती की आलोचना होने लगी। अब इस मामले में खुद रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया की टीम ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री का स्पष्टीकरण भेजा है। अपने बचाव में रिया कहती हैं, 'मुझे कभी- कभी कॉमेडी करना पसंद है। यह मेरे द्वारा निभाई गई भूमिका में से एक ताई की है।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें रिया चक्रवर्ती बात कर रही थी कि उनका प्रेमी सोचता है कि वह एक गुंडा है लेकिन उन्हें नियंत्रित करने की शक्ति उनके पास है। वह यह भी मांग करती है कि उनके प्रेमी को जाना चाहिए और प्रोड्यूसर्स से हफ्ता लेना चाहिए। रिया चक्रवर्ती मजाकिया अंदाज में यह बताने की कोशिश करती हैं कि वह किसी तरह से सुशांत सिंह राजपूत पर कंट्रोल करती हैं। 

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बीते रविवार को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस बीच बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के साथ मामले की जांच कर रही है। बिहार पुलिस अब तक कई लोगों के बयान ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अभिनेत्री पर आरोप लगाया है कि रिया सुशांत को मानसिक रूप से बीमार करने वाली दवाईयां दे रही थीं, जिसकी वजह से सुशांत ज्यादातर समय बीमार रहते थे। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। एफआईआर में सुशांत के खाते के माध्यम से किए गए लगभग 15 करोड़ रुपये के लेनदेन का उल्लेख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें