फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के वकील का दावा, एनसीबी की पूछताछ में अभिनेत्री ने नहीं लिया किसी का नाम

Thu, 24 Sep 2020 09:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच में कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। जिसके चलते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा गया है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि अभिनेत्री ने किसी दूसरे कलाकार का नाम नहीं लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
इससे पहले खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स कनेक्शन में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है और उन्होंने कहा कि सारा के साथ शूटिंग के दौरान सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ी थी। वहीं श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के चैट से उनके ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था जिसमें दोनों अभिनेत्रियां ड्रग्स मांग रही थीं। एनसीबी ने एक्शन लेते हुए चारों अभिनेत्रियों को समन भेजा।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि 'रिया ने अपने बयान में किसी का भी नाम नहीं लिया है। अगर एनसीबी या कोई दूसरा उनके बयान को लीक करता है तो यह पूरी तरह गलत है। रिया चक्रवर्ती ने किसी का भी नाम लिया है सिवाय इसके कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स का सेवन करते थे।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सतीश मानेशिंदे से जब रिया चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर जया साहा की चैट के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा कि 'जया साहा का सुशांत और रिया के साथ जो चैट था वह केवल सीबीडी ऑयल को प्रिस्क्राइब करना या भेजना था जो गांजे की पत्तियों का अर्क है। वह कोई ड्रग्स नहीं है। आप सीबीडी की बोतल देख सकते हैं उसमें ड्रग्स से संबंधित कोई चीज नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि एनसीबी बॉलीवुड और ड्रग्स गैंग के बीच के कनेक्शन को तोड़ना चाहता है। बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ होगी। वहीं रकुल प्रीत सिंह, श्रुति मोदी और सिमोन खंबाटा से गुरुवार को पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें