फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती पर कसता शिकंजा और आलिया भट्ट की फिल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा, पांच खबरें

Fri, 07 Aug 2020 07:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी का मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। एजेंसी ने  रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। केस दर्ज होने के बाद अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने इसे गैरकानूनी कदम बताया है।

सीबीआई का शिकंजा कसते ही भड़क गए रिया चक्रवर्ती के वकील, बोले- ये पूरी तरह से गैरकानूनी

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानी अभिनेता राणा दग्गुबाती ने जब से अपनी शादी का एलान किया है तब से उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। अब दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी 8 अगस्त को होगी। हाल ही में दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी कई तस्वीरें सामने आ गई हैं।

शुरू हो गईं राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की रस्में, हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

 
विज्ञापन

3 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में पहुंच गई है। सीबीआई ने इसमें पहला एक्शन लेते हुए सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सबके बीच कई और लोगों का भी नाम इस मामले में जोड़ा जा रहा है। इनमें से एक अभिनेता सूरज पंचोली भी हैं। अपना नाम बार-बार आता देख सूरज काफी परेशान हैं। अब उन्होंने सामने आकर इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। 

सुशांत और दिशा सालियान केस पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया ये जवाब
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच बढ़ने की साथ ही अब अभिनेता के फैंस को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इधर सुशांत के कई करीबी उनसे जुड़ी बातों का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत के दोस्त और धारावाहिक पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशल जावेरी ने बताया है कि  #MeToo के आरोप लगने के बाद अभिनेता पर क्या बीती थी।

मीटू के आरोप लगने के बाद ऐसी हुई थी सुशांत की हालत, पवित्र रिश्ता के निर्देशक का खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
21 साल बाद महेश भट्ट एक बार फिर अपनी फिल्म सड़क के सीक्वल 'सड़क 2' के साथ परदे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। हाल ही इस फिल्म में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखकर कई लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर #BoycottBollywoodFilms ट्रेंड करने लगा।

आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, उठी बायकॉट की मांग



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें