फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के घर पर खूब वीडियो बनाती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया के जरिए हुआ खुलासा

Wed, 01 Jul 2020 07:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चाओं में उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती हैं। रिया चक्रवर्ती आज अपना 28वां जन्मदिन भी मना रही हैं। हालांकि सुशांत के निधन की खबर से रिया इन दिनों काफी दुखी हैं। रिया के जन्मदिन पर इस साल सुशांत सिंह राजपूत नहीं हैं। बीते साल रिया ने अपना जन्मदिन सुशांत के साथ ही मनाया था।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। हालांकि अब सुशांत की मौत के बाद रिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वो सुशांत के साथ ही उनके घर में रहती थीं। हालांकि बयान से पहले ही अगर रिया के सोशल मीडिया प्रोफाइल को ध्यान से देखा जाता तो पहले ही पता चल सकता था कि रिया सुशांत के ही घर में रहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
दरअसल रिया चक्रवर्ती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसे वीडियोज और तस्वीरें हैं जो सुशांत सिंह राजपूत के घर पर बनाए गए हैं। इन वीडियोज में से किसी वीडियो में रिया बाल्कनी के पास बैठी हैं तो किसी में सोफे पर। सुशांत के घर की पहचान इन वीडियोज में पीछे दिख रहे सामानों के जरिए हो सकती है।
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
एक वीडियो में रिया बाल्कनी में बैठी हैं। इस वीडियो को एडिट कर इसमें रिया का क्लोन भी नजर आ रहा है। जो रिया के बाजू में ही बैठकर गिटार बजाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में पीछे की तरफ दीवार पर एक एस्ट्रोनॉट की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। तो वहीं कई सारी किताबें भी दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media
वहीं एक अन्य वीडियो में भी सुशांत का घर दिखाई दे रहा है। इस तरह की कई पोस्ट रिया चक्रवर्ती के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर देखी जा सकती हैं। रिया और सुशांत की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कई बार वेकेशंस मनाने भी जाया करते थे और अलग-अलग तस्वीरें शेयर किया करते थे। लेकिन लोकेशंस देखकर फैंस अंदाजा लगा लिया करते थे कि दोनों एकसाथ ही छुट्टियां मना रहे हैं।

पढ़ें: Rhea Chakraborty: 'जलेबी' बनने से पहले वीजे थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस एक्टर से भी जुड़ चुका है नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें