फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट संग शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर अनूप-जसलीन की तरह हो गए ट्रोल

Sat, 22 Sep 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीडियो जॉकी (वीजे) से अभिनेत्री बनी रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जलेबी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। बीते दिनों महेश भट्ट ने अपना 70वां जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के द्वारा उन्हें बधाई दी। लेकिन रिया का महेश भट्ट को बधाई देना भारी पड़ गया है। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी और महेश भट्ट की ऐसी तस्वीरें शेयर की जिसमें यह दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए और कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई देते हुए इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा, सर ये हम हैं आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया। आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं। महेश भट्ट की तस्वीर के साथ रिया का कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरा और उन्होंने रिया और महेश भट्ट को जमकर ट्रोल कर दिया है। 

4 of 5
रिया की तस्वीरों पर किसी ने महेश भट्ट को ठरकी बूढ़ा बताया तो किसी ने आरोप लगाते हुए यह तक कह दिया महेश भट्ट आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो रिया और महेश भट्ट की जोड़ी को बिग बॉस 12 के घर में मौजूद भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू से जोड़ दिया। पता हो कि बिग बॉस के घर में घूसने से पहले अनूप और जसलीन ने अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बात करें रिया चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्म 'जलेबी' की तो इस फिल्म में उनके साथ टीवी कलाकार वरुण मित्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी प्यार और तकरार पर आधारित है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। दिगांगना इससे पहले टीवी सीरियल 'वीरा' और 'कुबूल है' में नजर आ चुकी हैं। जलेबी 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। महेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर है और फिल्म का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें