रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
हाल ही में रिया चक्रवर्ती के वकील ने रिया और सुशांत की व्हॉट्सएप चैट को सार्वजनिक किया था। जिसमें दोनों सुशांत की बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे थे। सुशांत पहले रिया को मैसेज करते हैं और उसमें लिखते है, 'तुम्हारा परिवार बहुत शानदार है। सर (रिया के पिता) बहुत सही हैं। शौविक सहानुभूति से भरा हुआ है और तुम भी जो कि मेरी हो, इन जरूरी बदलावों के पीछे तुम एक पर्याप्त कारण हो। तुम सभी के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी। चीयर्स मेरी दोस्त, मेरी रॉकस्टार बनने के लिए।' अगले मैसेज में सुशांत लिखते हैं, 'तुम प्लीज मुस्कुराती रहो, तुम इसमें बहुत अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए। कितना अच्छा होगा ना? टाटा...'