फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत से दो महीने पहले अफेयर की बात से भी इनकार कर रही थीं रिया चक्रवर्ती, एक्टर को बताया था 'समझदार दोस्त'

Sat, 15 Aug 2020 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने बीत चुके हैं। मामले में हर दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के साथ पिछले साल से रिलेशन में रहीं रिया चक्रवर्ती ने उनकी मौत के बाद ही कबूला कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। अभिनेता की मौत से दो महीने पहले ही अप्रैल में जब उनसे सुशांत से साथ अफेयर को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने इस बात से इनकार किया था।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती से पूछा गया था कि क्या वे सुशांत को डेट कर रही हैं? जवाब में उन्होंने कहा था-'नहीं यह सही नहीं है। सुशांत और मैं वाकई अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ साल से जानती हूं। इन सालों में हमारी दोस्ती बढ़ी है। मैं अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करती हूं और इसे छुपाती नहीं हूं। जहां तक सुशांत की बात है तो वे मैं जिन लोगों को जानती हूं, उनमें वे सबसे अच्छे और कूल इंसान हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं जब रिया से ये पूछा गया कि उन्हें सुशांत की कौन सी बात नहीं पसंद। इस पर रिया ने कहा था- 'सुशांत बहुत समझदार हैं। वे हर चीज के बारे में बहुत ज्यादा जानते हैं। वो ऐसे ही हैं। तब आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है, जब आपको लगता है कि आप बहुत स्मार्ट हैं, लेकिन सुशांत से बातचीत के बाद आपको अपने बारे में दोबारा सोचना पड़ता है।' ये वही रिया है जो सुशांत की मौत से दो महीने पहले उन्हें समझदार कह रही थीं और अब रिया का कहना है कि यूरोप ट्रिप में वह अजीब हरकते करने लगे थे।

4 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रिया होटल और प्राइवेट जेट खरीदने की इच्छा जता रही थीं। वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में रिया अपनी विश लिस्ट बताती हैं। वह उन चीजों के बारे में बताती हैं जिन्हें वह खरीदना चाहती हैं। रिया कहती हैं, 'मैं आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती हूं। मुझे होटल बहुत पसंद हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं सुशांत के साथ रिलेशनशिप में होते हुए जब एक पत्रकार ने वैलेंटाइंस डे की तैयारियों को लेकर उनसे सवाल पूछा था तो रिया ने कहा था, 'मेरी तरफ से तो वैलेंटाइंस डे के लिए बहुत प्लानिंग होती है पर कोई मिलता नहीं है यार।' रिया कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं कि 'मैं सिंगल हूं। कोई ढूंढो?' हालांकि सुशांत की मौत के बाद ये सामने आया कि रिया सुशांत को डेट कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही ईडी भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें