फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने इस शख्स को किया था दो बार फोन, अगले दिन भी पांच बार की कॉल

Thu, 27 Aug 2020 03:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई को भी इस बात अंदाजा नहीं होगा कि इस मामले में इतनी सारी परते हैं। हर दिन इस केस में नए खुलासे जांच एजेंसी के लिए एक चुनौती बनते जा रहे हैं। डिप्रेशन, नेपोटिज्म को पीछे छोड़ते हुए अब ये मामला ड्रग माफिया तक जा पहुंचा है। लेकिन इन सभी कड़ियों में एक नाम कॉमन है और वो है रिया चक्रवर्ती का। खुलासा हुआ है कि सुशांत की मौत के दिन और उसके अगले दिन रिया ने एक शख्स से कई बार फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को उन्होंने टैलेंट मैनेजर जया साहा से दो बार फोन पर बातचीत की थी। जबकि सुशांत की मौत के अगले दिन यानी 15 जून को रिया ने जया को पांच बार कॉल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
जया साहा - फोटो : facebook/jayasaha
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले भी रिया चक्रवर्ती और जया साहा के बीच लंबी बातचीत हुई थी। जया का नाम सामने आते ही इस केस में एक नया एंगल सामने आया है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय ने जया को तलब किया है। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
ड्रग्स मामले में भी जया का नाम
याद दिला दें कि बुधवार को रिया चक्रवर्ती की एक चैट सामने आई। इस चैट से खुलासा हुआ कि सुशांत ड्रग्स की चपेट में थे। इसी चैट में जया साहा से भी रिया की बातचीत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया और जया के बीच हुई ये चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें जया, रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।'

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, देशद्रोह का लगा है आरोप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें