फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी किसी भी वक्त संभव, बिहार की अदालत से वारंट का इंतजार

Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में नामजद अभियुक्त बनाई गईं रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार शाम अपने बचाव में एक वीडियो जारी कर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। रिया इस मामले में जितना बिहार पुलिस से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, वहीं बिहार पुलिस सबूतों के सहारे उनके खिलाफ अपना केस मजबूत कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है, उसे बस बिहार की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट का इंतजार है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उन्होंने रिया व अन्य लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इधर बिहार पुलिस को मुंबई में स्थानीय पुलिस की खास मदद नहीं मिली है। पुलिस के सूत्रों का कहना है उनकी जांच अब तक सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी बनाम भीतरी विवाद पर ही केंद्रित रही है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आत्महत्या के कुछ चर्चित मामले पहले भी हुए हैं लेकिन कभी किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने या मजबूर करने के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। रिया लगातार बिहार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही हैं और वीडियो जारी कर वह यही जताना चाह रही हैं कि वह भूमिगत नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के अधिकारियों का एक बड़ा तबका मुंबई स्थित मंत्रालय में बनती बिगड़ती सरकारों से प्रभावित नहीं होता है। लेकिन इस मामले में बिहार कैडर और महाराष्ट्र कैडर के आला पुलिस अफसरों के बीच तनातनी की खबरें अब सुनने को मिलने लगी हैं। हालांकि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने खुद इस मामले की गहराई से पड़ताल करने को कहा था लेकिन इस मामले में जैसे जैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं, वैसे वैसे महाराष्ट्र सरकार बैकफुट पर जाती दिख रही है। इस बार एनसीपी के देशमुख की बजाय कांग्रेस के कोटे से गृह राज्यमंत्री बने सतेज पाटिल ने सीबीआई जांच की मांग को मानने से इनकार किया है।

4 of 5
पार्थ पवार और अनिल देशमुख - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, कांग्रेस और एनसीपी के भीतर ही इस मसले को लेकर लोग एकमत नहीं है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे और युवा एनसीपी नेता पार्थ पवार चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो। पार्थ की मांग का जवाब देने के लिए ही सतेज ने शुक्रवार को इस मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI
इस मामले में अब सुशांत के चाहने वालों की नजर राज्य की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के अलावा भाजपा पर भी लगी है। शिवसेना ने अभी इस मसले पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अपनी पार्टी की रजामंदी जाहिर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें